
आज के इस भूमंडलीकरण के दौर में हमारे कुछ पर्व त्योहार धर्म, देश और मान्यताओं से उपर उठकर वैश्विक पर्व बन गए हैं। इनमे दीपावली, क्रिसमस और ईद प्रमुख हैं। ईद दुनिया का एक विशिष्ठ धार्मिक, सांस्कृतिक एवम आध्यात्मिक त्योहार है। ईद मानव का खुदा से एवम स्वयं से स्वयं के साक्षात्कार का पर्व है । रमजान माह की विशेषता यह है कि इस महीने कुरआन शरीफ अवतरित हुआ। वह कुरआन जिसमे सारी मानवता की भलाई निहित है और जिसके बताए रास्ते पर चलकर कोई भी लोक परलोक में कामयावी हासिल कर सकता है।
ईद अल्लाह की इबादत का दिन है। इस दिन अल्लाह का शुक्र हर एक के लिए बरसता है। यह दिन अपने लिए दुआएं बटोरने और दूसरो के लिए दुआएँ बाटने का पाक दिन है।
ये त्योहार हमे ये शिक्षा भी देता है कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम है वे ईद के दिन और उसके बाद भी गरीब,अनाथ, विधवा और नाते रिश्तेदारों की मदद करते रहें। साथ ही ये भी याद रखे कि हमारे पास जो दौलत, पैसे हैं उनपर केवल हमारा ही हक नही बल्कि जिनको इनकी जरूरत है उनका भी हक है।
आज हम एक ऐसी दौर से गुजर रहें हैं जहां इंसानियत दम तोड़ती नजर आ रही हैं। लोगो में खुदगर्जी हावी होती जा रही है । ऐसे में ईद उल फितर का त्योहार हमे भाईचारे के साथ रहने और आपस में खुशियां बाटने का मौका देता है। रमजान का पाक महीना बंदों को अच्छाई का रियाज कराता है कि ईद के बाद के बाकी बचे ग्यारह महीने भी हम इसी तरह गुजर दें।
किशोरी रमण
BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE
If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments.
Please follow the blog on social media.link are on contact us page.
www.merirachnaye.com
Happy Eid.
ईद मुबारक।