top of page

उपदेश का मूल्य

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Nov 13, 2021
  • 2 min read

एक बार गौतम बुद्ध एक स्थान पर बैठकर साधना में लीन थे। जब उनकी साधना खत्म हुई तो उनकी आंखें खुली। उन्होंने अपने शिष्यों को अपने सामने पाया। सभी गौतम बुद्ध के ध्यान से बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। एक शिष्य ने आगे बढ़कर पूछा कि भन्ते, कृपया हमें बतायें कि उपदेशों का वास्तविक मूल्य क्या होता है ? शिष्यों को संबोधित करते हुए गौतम बुद्ध बोले, यह आवश्यक नहीं कि कोई भी साधु-संत पूर्ण ब्याख्या करके उपदेश दे बल्कि वह किसी भी कार्य या इशारों से उपदेश का महत्व समझा सकता है। इसी विषय में मैं एक कहानी सुनाता हूं, सब ध्यान से सुनो। किसी नगर में एक सेठ रहता था। उसके पास अपार संपदा थी। उसका व्यापार दूर-दूर तक फैला हुआ था।एक बार एक साधु उसके दरवाजे पर भिक्षा लेने के लिए आया। सेठ ने उसे भिक्षा दे दी। भिक्षा लेने के बाद जब वह साधु जाने लगा तो सेठ ने उसे रोककर कहा, महाराज मुझे कुछ उपदेश तो देते जाइये। साधु ने उसकी ओर देखकर कहा , मैं एक हफ्ते बाद फिर आऊंगा तब उपदेश दूँगा। अपने वादे के अनुसार अगले हफ्ते साधु फिर आया।सेठ तो उसकी राह ही देख रहा था। सेठ ने उसे देने के लिए तरह-तरह के पकवान तैयार करा रखे थे। साधु ने उसके आगे कमंडल कर दिया लेकिन सेठ ने जैसे ही उसमें कुछ पकवान डालने को हुआ उसका हाथ वही का वहीं रुक गया। वह बोला,स्वामी जी इसमें तो कूड़ा करकट है। साधु ने जब प्रश्न भरी निगाह से सेठ को देखा तो सेठ ने कहा, इसको साफ कर दीजिए। साधु ने उसे झाड़ पोंछ कर साफ कर दिया। सेठ ने उस कमंडल में खाने की चीजें डाल दी। जब साधु जाने लगा तो सेठ बोला -आप तो जा रहे हैं ? शायद आप अपनी बात भूल गए हैं कि आपने मुझे उपदेश देने का वचन दिया था। इसपर सेठ बोला, अरे क्या तुम्हे मेरा उपदेश नहीं मिला ? तो सुनो मेरे कमंडल में जब गन्दगी थी तो तुमने उसमें खाने की चीज नही डाली। उसे पहले साफ करा दिया। इसी तरह तुम्हारे अंदर काम, क्रोध,लोभ ,मोह आदी ना जाने कितनी बुराइयां भरी पड़ी है। उसे पहले साफ करो तब कुछ बात होगी। तब सेठ को साधु के उपदेश का अर्थ और मोल समझ में आया।उसने उन उपदेशो को अपने जीवन में ढालने का निश्चय कर लिया। किशोरी रमण BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments. Please follow the blog on social media.link are on contact us page. www.merirachnaye.com




3 Comments


verma.vkv
verma.vkv
Nov 14, 2021

बहुत सही।

Like

kumarinutan4392
kumarinutan4392
Nov 14, 2021

Very nice 👌

Like

Unknown member
Nov 14, 2021

Beautiful....

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page