top of page

कविता " रंगों में घोल दें "

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Mar 25, 2024
  • 1 min read

आज   आई   है  होली

लिए खुशियों की झोली

देखो   रंगों   के   साथ

आई लड़को की टोली


कहीं  हरे  कहीं लाल

रंगें  हैं  सबके   गाल

कहीं छूटती पिचकारी

कहीं  उड़ते   गुलाल


है   कपड़ो   पे   रंग

छाई  दिल  मे उमंग 

भाँग  की  मस्ती  में

सब  करते  हुड़-दंग


आज  सब नाच रहे

भेद- भाव  भूल  के

चाहे  वो अनपढ़ हो

या   हो   स्कूल   के


अलग कोई साज नहीं

दिल मे कोई राज नही

अपनो  के  बीच आज

नफरत कीआवाज नही


आओ आज हम सब

बैर   भाव   छोड़  दें

बीती कड़वाहट को

रंगों    में   घोल   दें


किशोरी रमण



आप सबको  H A P P Y   H O LI

BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE

If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments.

Please follow the blog on social media.link are on contact us page.

 




3 комментария


Неизвестный пользователь
11 апр. 2024 г.

Happy Holi.

Лайк

verma.vkv
verma.vkv
25 мар. 2024 г.

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Лайк

kumarprabhanshu66
kumarprabhanshu66
25 мар. 2024 г.

होली की हार्दिक शुभकामनायें

Лайк
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page