top of page

" क्रिसमस डे" की बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Dec 24, 2021
  • 2 min read


आज क्रिसमस का त्योहार है। आपसबों को " क्रिसमस डे" की बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईसाई समुदाय के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार है इसी लिए इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन यानी 25 दिसंबर को प्रभु ईशा मसीह या जीजस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। इसे मनाने की तैयारी मसीही समाज पंद्रह दिन पहले ही शुरू कर देता है। हालांकि आज ये त्योहार पूरी दुनिया मे और दूसरे धर्मों के लोग भी बड़े उत्साह और आपसी मेलजोल से मनाते हैं। इसलिए अधिकांश देशों में 25 दिसंबर को राजकीय अवकाश होता है। प्रभु ईशा मसीह ईसाई धर्म के संस्थापक थे और लोगो का ऐसा मानना है कि मानव जाति की रक्षा के लिए उनको इस धरती पर भेजा गया था। यह त्योहार लोगो को एक साथ मिल जुल कर शान्ति से रहने का संदेश देता है। ईशा मसीह कहते है कि दिन दुखियो की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो अच्छाई हमेशा उसे हरा देती है। ईसाई मान्यताओं के अनुसार जीसस क्राइस्ट का जन्म बेथलेहम में मेरी और जोसेफ के घर हुआ था। क्रिसमस की पूर्व रात्रि को चर्चो में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा की जाती है जो रात को 12 बजे तक चलती हैं। क्रिसमस की सुबह भी बिशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। इस दिन लोग प्रभु यीशु के गीत गाकर,पार्टी मनाकर, अपने प्रियजनों, पड़ोसियों, बच्चो और जरूरतमंदों को उपहार देते हैं। सांता क्लाज ( संत निकोलस ) के बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा समझा जाता है। क्रिसमस की रात बच्चे उपहार पाने की उम्मीद में अपने बिस्तर के पास अपना मोजा छोड़ कर सोते हैं। हालाँकि बाइबल मे जीसस की कोई बर्थ डे नही दी गई है। 336 ई. में रोम के पहले ईसाई सम्राट ने सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाना शुरू किया। उसके कुछ सालों के बाद पोप जूलियस ने आधिकारिक तौर पर जीसस का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाने की घोषणा की। उसके बाद से हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है। आज के समय मे क्रिसमस पर्व का धार्मिक महत्व तो है ही पर इसके अलावा इसका सांस्कृतिक औऱ ब्यापारिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्व है। इस दौरान घूमने फिरने, पार्टी और गिफ्ट खरीदने इत्यादि के कारण बाजारों में रौनक रहती है इसी लिए इस पर्व का इन्तेजार सबको रहता है। पुनः आप सर्बो को " Merry Christmas. " किशोरी रमण BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments. Please follow the blog on social media.link are on contact us page. www.merirachnaye.com




3 Comments


kumarinutan4392
kumarinutan4392
Dec 25, 2021

Merry Christmas

Like

Unknown member
Dec 25, 2021

Merry Christmas....

Like

verma.vkv
verma.vkv
Dec 25, 2021

Merry Christmas

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page