top of page
  • Writer's pictureKishori Raman

बाल-दिवस पर विशेष

आज 14 नवम्बर है, जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन। उनके जन्मदिन को हम लोग बाल-दिवस के रूप में मनाते हैं। तो इस अवसर पर प्रस्तुत है एक कविता जिसका शीर्षक है••••••• # चाचा नेहरू # आजादी के परचम बनकर नभ में तुम लहराते हो नाम तुम्हारा रौशन जग में शांति दूत कहलाते हो तेरी ही कुर्बानी से इस देश का ऊँचा भाल है। कहलाते बच्चों के चाचा नाम जवाहर लाल है। देकर पंचशील का नारा लाये जग में भाईचारा रहे न कोई शोषित जग में रहा हमेशा लक्ष तुम्हारा तुम्हारे ही सद्कर्मों से यह देश बना विशाल है। कहलाते बच्चो के चाचा नाम जवाहर लाल है। अमन का फूल खिलाया तूने प्यार का गीत सिखाया तूने वतन की खातिर हँसते-हँसते मरना भी सिखलाया तूने। अमन के पुजारी हैं हम दुश्मनों के काल हैं। कहलाते बच्चो के चाचा नाम जवाहर लाल है। तेरे सपनो के भारत को हम साकार बनायेगे तूने जो सिखलाया चाचा दुनिया को सिखलायेगें इस देश का बच्चा बच्चा भारत माँ का लाल है। कहलाते बच्चो के चाचा नाम जवाहर लाल है। किशोरी रमण BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments. Please follow the blog on social media.link are on contact us page. www.merirachnaye.com




55 views1 comment

Recent Posts

See All
Post: Blog2_Post
bottom of page