top of page

# बुराई से घृणा करो #

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Oct 23, 2021
  • 2 min read

भगवान बुद्ध का एक उपदेश काफी लोकप्रिय है कि "बुराई से घृणा करो, बुरे ब्यक्ति से नही"

अगर बुरे ब्यक्ति को स्नेह और प्यार से समझाया जाय तो उसका हृदय परिवर्तन हो सकता है और वह हमेशा के लिये अच्छा आदमी बन सकता है। इस सम्बंध में एक कहानी प्रस्तुत है।


एक बार की बात है कि भगवान बुद्ध एक नदी के किनारे चिंतन में लीन थे तभी उनके कानों में कुछ शोरगुल सुनाई पड़ा और उनका ध्यान भंग हो गया। उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण लोगों की भीड़ उनकी तरफ आ रही है। लोग किसी युवती के प्रति अपशब्द बोल रहे थे। तथागत ने देखा कि लोग एक युवती को घसीट कर ला रहे थे और उसको गाली भी दे रहे थे। भीड़ के नजदीक आने पर बुद्ध ने लोगों से उस युवती को पीटने और अपशब्द कहने का कारण पूछा। लोगों ने कहा कि यह युवती चरित्रहीन है, व्यभिचारिणी है और इसने अपने पति को धोखा दिया है। इसने पति के अलावा किसी दूसरे इंसान के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं और हमारे समाज का नियम है कि यदि व्यभिचारिणी स्त्री पकड़ी जाए तो उसे पत्थरों से कुचलकर मार देना चाहिए। तथागत ने युवती की ओर देखा और कहा तुमलोग बिल्कुल ठीक कह रहे हो। तुमलोग जो चाहते हो वही करो पर मेरी एक शर्त है कि पत्थर मारने का अधिकारी वही हो जिसने कभी व्यभिचार ना किया हो,जिसके मन में कभी भी किसी दूसरी स्त्री या पुरुष को देखकर गलत विचार नहीं आए हो या जिसने कभी भी अपने पति या पत्नी को धोखा देने के बारे न सोंचा हो। इतना कह कर तथागत शांत हो गए। उनकी बातों को सुनकर चारों ओर सन्नाटा छा गया। कुछ समय बाद लोगों की भीड़ मन मे पश्चाताप का भाव लिए वहां से विदा हो गई ।


इस कहानी से यही सिख मिलती है कि हम खुद अपने प्रति न्याय कर सकते हैं दूसरों के प्रति नहीं क्योंकि हमारी जानकारी दूसरों के विषय में अधूरी होती है। यदि हम किसी के साथ न्याय करना चाहते हैं तो उसे ऐसा प्यार और स्नेह दें कि वह खुद ही अपने दोष को स्वीकार कर ले और उसे पुनः न दुहराने की कसम खाए। तथागत यह भी कहते थे कि सबसे पहले व्यक्ति को खुद की पहचान करनी चाहिए। व्यक्ति दूसरों के बजाय खुद के बारे में ज्यादा जानता है। उनका मानना था कि बुराई से घृणा करो बुरे व्यक्ति से नहीं।


किशोरी रमण


BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE


If you enjoyed this post, please like , follow, share and comments.


Please follow the blog on social media. link are on contact us page.



2 Comments


verma.vkv
verma.vkv
Oct 24, 2021

बहुत सुंदर उपदेश ।

Like

Unknown member
Oct 24, 2021

Atti Sundar kahani....

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page