top of page

आज़ादी की ७५ वी वर्ष गाँठ

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Aug 15, 2021
  • 2 min read

Updated: Sep 19, 2021



आज़ादी की ७५ वी वर्षगाँठ पर आप सबों को बधाई एवं शुभकामनाएँ |

आज का यह पूनित पावन दिन हमें अवसर देता है, अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं तमाम देश भक्तों की कुर्बानियों को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का |


देश को आज़ाद कराने और फिर उसे लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाने के लिए हमारे देश के बहुत सारे नेताओं, जिनमे गाँधी जी, नेहरु जी, पटेल जी, बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी, लाल बहादुर शास्त्री जी इत्यादि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया | संविधान से भारत के करोड़ों शोषितों और वंचितों को उनका अधिकार और सम्मान मिला | भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है जो विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है | पर हमें ये भी याद रखना है कि विगत ७४ सालों में जितनी प्रगति होनी चाहिए थी उतनी नहीं हुई है | हमारी अर्थव्यवस्था आज कोविड महामारी के कारण ख़राब स्थिति में है |


आइये आज के पावन अवसर पर हम सब संकल्प लें कि हम केवल अपने अधिकारों की ही बात नहीं करेंगे बल्कि अपने कर्तव्यों पर भी ध्यान देंगे और कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे हमारा देश कमज़ोर होता हो | हम हर पल सजग और सतर्क रह कर देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे ताकि हमारे राष्ट्र और इसकी गरिमा एवं स्वतंत्रता पर कोई आंच न आये |


हमारे देश का तिरंगा नीले आकाश में हमेशा शान से लहराता रहे |


जय हिन्द


ऐ देश के भावी प्रहरी


ऐ देश के भावी प्रहरी ऐ भविष्य के नव निर्माता

तिरंगा कभी न झुकने पाये

सीमा लांघ शत्रु न आये

मिलकर सब हुँकार करो कि

गूँज उठे सब दिशा दिशायें

खड़ा हिमालय सीना ताने

देश पे मरना हमे सिखाता

ऐ देश के भावी प्रहरी ऐ भविष्य के नव निर्माता


कुर्बानी वीरों की ब्यर्थ न जाये

शमे आजादी बुझने न पाये

लाल रक्त से लाल हुआ जो

लाली कभी न धुलने पाये

जिन्होंने सबकुछ देश पे वारा

उन शहीदों की याद दिलाता

ऐ देश के भावी प्रहरी ऐ भविष्य के नव निर्माता


देश भक्तो तुम आगे आओ

देश को तुम सबल बनाओ

हिन्दू मुस्लिम भूलो सबकुछ

जाति पांति का भेद मिटाओ

लहर लहर लहरा के तिरंगा

गीत एकता का है गाता

ऐ देश के भावी प्रहरी ऐ भविष्य के नव निर्माता


-किशोरी रमण


2 Comments


Unknown member
Feb 08, 2022

jai hind...

Like

verma.vkv
verma.vkv
Aug 16, 2021

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत कविता और वेबसाइट

शुरू करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद...

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page