top of page
  • Writer's pictureKishori Raman

" हर परिस्थिति में खुश रहें "


किसी नगर में एक सेठ रहता था। उसके पास लाखों की संपत्ति और भरा पूरा परिवार था। उसके पास सब तरह की सुख-सुविधा उपलब्ध थी फिर भी उसका मन अशांत रहता था। जब उसकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई तो वह भगवान बुद्ध के पास गया और अपना कष्ट उन्हें बताया। फिर उनसे कहा- हे तथागत, जैसे भी हो मेरी अशांति दूर कीजिए। बुद्ध ने उसकी बात ध्यान से सुनी और कहा। अमुक नगर में एक धनी व्यक्ति रहता है। तुम उसके पास जाओ। वह तुम्हें रास्ता दिखायेगा। सेठ ने सोचा कि तथागत उसे टालना चाहते हैं। उसने भगवान बुद्ध ने कहा- हे तथागत, मैं तो आपके पास बड़ी आशा लेकर आया हूँ। कृपया आप ही मेरा उद्धार कीजिए। भगवान बुद्ध ने फिर वही बात दुहरा दी। लाचार होकर सेठ उस नगर की ओर रवाना हुआ। वहाँ पहुँच कर वह सेठ देखता है कि वह धनपति एक बड़ा कारोबारी है। उसका ब्यापार चारो ओर फैला हुआ है। लाखों का व्यापार है उसका और ढेरों सारे काम करने वाले लोग हैं उसके साथ। उस व्यक्ति का चेहरा फूल की तरह खिला हुआ है। वह सेठ अभी उस धनवान व्यक्ति को निहार ही रहा था कि इतने में एक व्यक्ति उस धनवान व्यक्ति के पास आया। उसका चेहरा उतरा हुआ था। उसकी आवाज में घबराहट थी। वह बोला, मालिक हमारा जहाज समुद्र में डूब गया है। लाखों का नुकसान हो गया है। उस धनपति ने मुस्कुरा कर कहा । मुनीब जी, इसमें परेशान होने की क्या बात है ? व्यापार में तो ऐसा होता ही रहता है। इतना कह कर वो अपने साथी से बात करने लगा। थोड़ी देर में एक दूसरा व्यक्ति आकर बोला- सरकार ,रुई का दाम चढ़ गया है और इसके कारण हमें लाखों का फायदा हो गया है। धनपति ने कहा- मुनीब जी, इसमें खुश होने की क्या बात है ? व्यापार में तो ऐसा होता ही रहता है। वह सेठ जिसे तथागत ने वहां भेजा था यह सब देख और सुन रहा था। अब उसे महसूस हुआ कि उसे उसकी समस्या का समाधान मिल गया है। उसने समझ लिया कि शांति का श्रोत वैभव नहीं बल्कि मन की शांति है। उसने मन ही मन भगवान बुद्ध का धन्यवाद किया और घर आकर व्यापार में लग गया। यह कहानी हमें बताती है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, हमें अपने आप पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि हम ही हैं जो हर सुख- दुख का कारण बनते हैं। किशोरी रमण BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments. Please follow the blog on social media.link are on contact us page. www.merirachnaye.com




51 views2 comments

Recent Posts

See All
Post: Blog2_Post
bottom of page