top of page

" सफलता के दो मंत्र "

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Jan 9, 2022
  • 2 min read

किसी गाँव में एक साधु रहता था। वह जब भी नाचता तो बारिश होती थी। इसलिए गाँव के लोगों को जब भी बारिश की जरूरत होती वे लोग साधु के पास आते थे। वे साधु से अनुरोध करते कि वे नाचे और जब भी साधु नाचता तो बारिश जरूर होती। कुछ दिनों के बाद चार लड़के शहर से गाँव में आए। जब उन्हें यह बात पता चली कि किसी साधु के नाचने से बारिश होती है तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन चारों लड़को ने पढ़ाई लिखाई के घमंड में गाँव वालों को चुनौती दे दी कि अगर हम भी नाचेंगे तो बारिश होगी और अगर हमारे नाचने से बारिश नहीं हुई तो साधु के नाचने से भी बारिश नहीं होगी। अगले दिन सुबह-सुबह गाँव वाले उन चारों लड़कों को लेकर साधु की कुटिया में पहुँचे और साधु को सारी बातें बताई। फिर उन लड़कों ने नाचने की अनुमति माँगी। पहले लड़के ने नाचना शुरू किया। आधा घंटा बीत गया, फिर पहला लड़का थक कर बैठ गया पर बादल नहीं दिखे। कुछ देर के बाद दूसरे लड़के ने नाचना शुरू किया और एक घंटा तक नाचता रहा। नाचते-नाचते वह थक गया पर बारिश नहीं हुई। बाकी के दोनों लड़कों ने भी वैसा ही किया। वे बहुत देर तक नाचते रहे पर बारिश नहीं हुई। अब साधु की बारी थी। उसने नाचना शुरू किया। एक घंटा बीत गया पर बारिश नहीं हुई। पर वह साधु रुका नही। वह नाचता ही रहा। नाचते-नाचते दो घंटे बीत गए पर फिर भी बारिश नहीं हुई। चार घंटे बीत गए पर बारिश नहीं हुई। लेकिन साधू तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। वह बस नाचे जा रहा था। धीरे-धीरे शाम ढलने लगी। और तभी बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, और थोड़ी ही देर बाद जोरों की बारिश शुरू हो गई। यह देखकर चारों लड़के दंग रह गए और तुरंत साधु से क्षमा मांगी। चारों लड़कों ने साधु से पूछा कि बाबा क्यों हमारे नाचने से बारिश नहीं हुई ? और आपके नाचने से बारिश हो गई। साधु ने उत्तर दिया कि जब मैं नाचता हूँ तो दो बातों का ध्यान देता हूँ। पहली बात तो मैं यह सोचता हूँ कि अगर मैं नाचूँगा तो बारिश को होना ही पड़ेगा और दूसरी यह कि मैं तब तक नाचूँगा जब तक की बारिश ना हो जाए। सफलता पाने के लिए हममें भी यही गुण विद्यमान होना चाहिए। जिस काम को भी हम करे उसमें सफल होने का हमे पूरा भरोसा होना चाहिए। और उस काम को हम तब तक करते रहे जब तक कि उस में सफल नहीं हो जाए। किशोरी रमण BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE If you enjoyed this post, please like , follow,share and comments. Please follow the blog on social media.link are on contact us page. www.merirachnaye.com




3 Kommentare


Unknown member
08. Feb. 2022

very nice....


Gefällt mir

sah47730
sah47730
10. Jan. 2022

वाह! आत्मविश्वास और उद्देश्य प्राप्ति के लिए लगनशीलता की सीख भरी कहानी।

Gefällt mir

verma.vkv
verma.vkv
10. Jan. 2022

वाह, सकारात्मक सोच की कहानी ।

Gefällt mir
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page